बगैर पार्किंग नक्शा नहीं बनेगा अपार्टमेंट

बिना नक्शा पास के शहरी क्षेत्र में नहीं बनेगा कोई भवन आदित्यपुर एवं गम्हरिया सैराती साप्ताहिक हाट को नगर निगम में लेने का निर्देश डीसी ने आंतरिक संसाधन समिति सदस्यों संग की बैठक सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को डीसी छवि रंजन ने आंतरिक संसाधन समिति की बैठक की. मौके पर डीसी […]

बिना नक्शा पास के शहरी क्षेत्र में नहीं बनेगा कोई भवन

आदित्यपुर एवं गम्हरिया सैराती साप्ताहिक हाट को नगर निगम में लेने का निर्देश
डीसी ने आंतरिक संसाधन समिति सदस्यों संग की बैठक
सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को डीसी छवि रंजन ने आंतरिक संसाधन समिति की बैठक की. मौके पर डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में किसी भी हाल में बगैर पार्किंग नक्शा के अपार्टमेंट निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जायेगी. साथ ही बगैर नक्शा के भवन निर्माण भी नहीं होगा. डीसी ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र के बड़े-बड़े भवनों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को बगैर पार्किंग के अपार्टमेंट के लिए नक्शा पास नहीं करने व नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया.
साथ ही आदित्यपुर शहरी क्षेत्र की भी अपार्टमेंटों की सूची उपलब्ध कराने काे कहा. बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने काे कहा. बैठक में डीसी ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया सैराती साप्ताहिक हाट को नगर निगम में लेने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने वाणिज्य कर आदित्यपुर व चाईबासा को प्रति सप्ताह राजस्व वसूली का प्रतिवेदन देने को कहा. कहा कि स्टेशनरी के क्रय में रसीद के साथ पक्का बिल होना चाहिए. बैठक में अपर उपायुक्त कुंज बिहारी पांडेय, एसडीअो संदीप कुमार दूबे, अवर जिला निबंधक सुभ्रा रानी समेत आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >