बाबूलाल मरांडी की पार्टी के दो नेताओं ने IMA के सचिव की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, मांगे 10 लाख, पकड़े गये

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला से बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सचिव की पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था. अश्लील वीडियो के जरिये ये लोग महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. वर्ष 2018 में भी छुट्टियां […]

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला से बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सचिव की पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था. अश्लील वीडियो के जरिये ये लोग महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे.

वर्ष 2018 में भी छुट्टियां ही छुट्टियां, 16 लंबे वीकेंड, अभी से कर लें ट्रिप की प्लानिंग

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इतना ही नहीं, इन लोगों ने IMA के सचिव की पत्नी से 10 लाख रुपये की मांग की थी. धमकी दे रहे थे कि यदि पैसे नहीं दिये, तो वीडियो को वायरल कर देगा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने गुप्त तरीके से कार्रवाई की और महिला को लगातार ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

BlackMoney पर वार : झारखंड, बंगाल के एक दर्जन ठिकानों पर छापा, 275 लोगों की टीम कर रही है छापामारी

जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान झारखंड विकास मोर्चा के नेता के रूप में हुई है. पुलिस ने बुधवार देर रात इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस इन लोगों से सच्चाई उगलवाने के लिए पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >