बही-पंजी अपडेट नहीं कई संचिकाएं हैं लंबित

डीसी ने किया कोषागार का औचक निरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीसी सरायकेला : जिला कोषागार का डीसी छवि रंजन ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंजी बही के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. जिला कोषागार के सभी पंजी व बही की जांच की. जिसमें विपत्र आदि का संधारण अद्यतन नहीं […]

डीसी ने किया कोषागार का औचक निरीक्षण

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीसी
सरायकेला : जिला कोषागार का डीसी छवि रंजन ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंजी बही के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. जिला कोषागार के सभी पंजी व बही की जांच की. जिसमें विपत्र आदि का संधारण अद्यतन नहीं पाया गया और कई संचिका लंबित मिलीं. डीसी ने सभी पंजी-बही को दुरुस्थ करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने विपत्र का निष्पादन एवं पंजी का संधारण ससमय करने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर अपर उपायुक्त कुंज बिहारी पांडेय, आइटीडीए के परियोजना निदेशक अरुण वाल्टर सांगा भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >