सरायकेला परिसदन का होगा सौंदर्यीकरण लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

सरायकेला : जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. साथ ही भवन को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जायेगा. इस संबंध में एडीसी केवी पांडेय ने पदाधिकारियों संग बैठक कर परिसदन के सौंदर्यीकरण व रखरखाव पर चर्चा की. श्री पांडे ने कहा परिसदन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. साथ […]

सरायकेला : जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. साथ ही भवन को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जायेगा. इस संबंध में एडीसी केवी पांडेय ने पदाधिकारियों संग बैठक कर परिसदन के सौंदर्यीकरण व रखरखाव पर चर्चा की. श्री पांडे ने कहा परिसदन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. साथ ही परिसदन में दो सुरक्षा गार्ड की तैनाती होगी.

परिसदन में अति विशिष्ट अतिथियों के लिए दो कमरों में वुडेन वाल लगाये जायेंगे. साथ ही जहां-जहां पानी रिसाव हो रहा है, वहां चिपिंग का काम होगा. बैठक में नजारत उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार, पीएचइडी इइ दीपक कुमार महतो, भवन निर्माण के एइ अरुण सिंह, सीअो शुभ्रा रानी कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >