खरसावां : खरसावां के सिदमाकुदर गांव के पास गुरुवार रात एक हथिनी की मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह उसका शव खेतों के बीच मिला. महज 15-16 साल उम्र की हथिनी की मौत की वजह का पता नहीं चला है. मेढ़ से गिर कर मौत की आशंका जतायी जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों ने हथिनी के दोनों दांतों (करीब ढाई सौ ग्राम) को निकाल कर जब्त कर लिया गया. हथिनी के शरीर पर किसी तरह का घाव या जख्म के निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा गया है.
झारखंड : खरसावां में मेढ़ से गिर कर हथिनी की मौत!
खरसावां : खरसावां के सिदमाकुदर गांव के पास गुरुवार रात एक हथिनी की मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह उसका शव खेतों के बीच मिला. महज 15-16 साल उम्र की हथिनी की मौत की वजह का पता नहीं चला है. मेढ़ से गिर कर मौत की आशंका जतायी जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों ने […]
