सरायकेला : मन्नतों व मुुरादों के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व उदयगामी सूर्य को अर्घ अर्पित के साथ संपन्न हो गया. सरायकेला के खरकई नदी घाट, संजय नदी के रामबाबा आश्रम घाट, सीनी राजाबांध, पंपु तालाब समेत अन्य घाटों पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी. गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को एवं दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह उदयगामी सूर्य को व्रतियों एवं श्रद्धालुअों ने अर्घ अर्पित कर भगवान भास्कर की अाराधना की. पूजा बाद 36 घंटे से चली आ रही निर्जला उपवास छठ व्रतियों ने पारन कर तोड़ा.
खरकई नदी पर करीब चार घाट बनाये गये थे, जिसमें जगन्नाथ घाट, माजणाघाट, कुदरसाही घाट एवं श्मशान काली मंदिर घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रति उमड़ थे. इधर, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
