डीसी-एसपी ने ली इवीएम के रख-रखाव की जानकारी

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन व एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण में भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले सभी इवीएम के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर जानकारी हासिल की. निरीक्षण में डीसी ने कहा कि इवीएम रख रखाव के लिए जिला में पर्याप्त जगह है. मतदान के […]

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन व एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण में भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले सभी इवीएम के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर जानकारी हासिल की.

निरीक्षण में डीसी ने कहा कि इवीएम रख रखाव के लिए जिला में पर्याप्त जगह है. मतदान के उपरांत तथा मतगणना केंद्र के रूप में चिह्नित स्थल के स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रख-रखाव की जानकारी ली. मौके पर एडीसी के वी पांडेय, एसडीओ संदीप कुमार दुबे, सुरेश राय के अलावा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >