कलाकारों ने नृत्य-संगीत व अभिनय से दर्शकों का मन मोहा

खरसावां : खरसावां के तेलीसाही में ओड़िया नाटक का उदघाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर किया. ओड़िशा से आये त्रिनाथ गणनाट्य के कलाकारों ने नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया. विधायक ने कहा कि भाषा, कला-संस्कृति ही हमारी पहचान है. उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को बचाने की अपील की. उदघाटन के पश्चात […]

खरसावां : खरसावां के तेलीसाही में ओड़िया नाटक का उदघाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर किया. ओड़िशा से आये त्रिनाथ गणनाट्य के कलाकारों ने नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया. विधायक ने कहा कि भाषा, कला-संस्कृति ही हमारी पहचान है. उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को बचाने की अपील की. उदघाटन के पश्चात ओड़िशा से आये कलाकारों ने पहले ओड़िया व हिंदी में रिकॉर्ड डांस व गीत पेश किया. इसके पश्चात ओड़िया नाटक पेश कर लोगों का महमोह लिया. ओड़िशा से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक व नृत्य को दर्शकों ने काफी पसंद किया. मौके पर तेरापद साहू, आकुला साहू, खूंटपानी प्रमुख रजनी बानरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >