कैदियों के पास मिले मोबाइल, छूरा, गांजा

सरायकेला जेल : सुबह 4 बजे छापेमारी दो घंटे की छापेमारी में हर वार्ड की हुई जांच आपत्तिजनक सामान रखनेवाले कैदियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी सरायकेला : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को सरायकेला जेल में छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें मोबाइल, कैंची, छूरा, गांजा-चिलम समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. छापामारी तड़के साढ़े […]

सरायकेला जेल : सुबह 4 बजे छापेमारी

दो घंटे की छापेमारी में हर वार्ड की हुई जांच
आपत्तिजनक सामान रखनेवाले कैदियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
सरायकेला : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को सरायकेला जेल में छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें मोबाइल, कैंची, छूरा, गांजा-चिलम समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. छापामारी तड़के साढ़े चार बजे शुरू हुई और करीब साढ़े छह बजे तक चली. इस दो घंटे की अवधि में जेल के हर वार्ड को खंगाला गया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह एक औपचारिक छापामारी थी जिसका नेतृत्व सरायकेला के एसडीओ संदीप कुमार दुबे कर रहे थे. विभिन्न थानाें के प्रभारी से लेकर पुलिस के जवान भी इस अभियान में शामिल थे. एसडीपीओ ने बताया कि जेल के अंदर आपत्तिजनक सामग्री कैसे पहुंच रही है, इसकी जांच कर दोषियों कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जेल का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा. जेल को एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए संदीप ने कहा कि उसमें गांजा, मोबाइल आदि मिलना गंभीर बात है तथा जिन बंदियों से सामान बरामद किये गये हैं उनपर सरायकेला थाने में प्राथमिकी दर्ज होगी. प्रशासन इस बात पर नजर रखेगा कि भ‍विष्य में दोबारा ऐसा नहीं हो.
ये सामान हुए बरामद
दो मोबाइल, एक सिम कार्ड, एक छूरा, कैंची, चिलम व गांजा समेत अन्य आपत्तिजनक समान.
छापेमारी में लगे थे 75 पुलिस जवान : जेल में हुई छापामारी में एसडीओ संदीप कुमार दुबे के अलावा एसडीपीओ अविनाश कुमार, सरायकेला थाना प्रभारी आरबी सिंह, खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, कांड्रा थाना प्रभारी व राजनगर थाना प्रभारी विजय कुमार समेत पुलिस के 75 जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >