178 को मिली नौकरी 37 हुए शॉर्टलिस्टेड

मातकमबेड़ा . रोजगार मेला में पहुंची चार कंपनियां राजनगर : डीबाडीह गांव में गुरुवार को दंतोपंत ठेंगडी रोजगार मेला लगाया गया. इस दौरान कुल 178 बेरोजगारों को नौकरी मिली, जबकि 37 शॉर्ट लिस्टेड किये गये. मेले में चार कंपनियों ने स्टॉल लगा कर शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार लॉक किया. मौके पर मुख्य रूप […]

मातकमबेड़ा . रोजगार मेला में पहुंची चार कंपनियां

राजनगर : डीबाडीह गांव में गुरुवार को दंतोपंत ठेंगडी रोजगार मेला लगाया गया. इस दौरान कुल 178 बेरोजगारों को नौकरी मिली, जबकि 37 शॉर्ट लिस्टेड किये गये. मेले में चार कंपनियों ने स्टॉल लगा कर शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार लॉक किया. मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य अनिल सोरेन, मुखिया सलमा देवी, जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार, पंसस दिलीप महतो एवं सालगे सोरेन उपस्थित थे. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि मातकमबेड़ा के डीबाडीह को शहीद गांव के रूप में चिह्नित किया गया है. इस कारण गांव की आर्थिक उन्नति के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >