आकांक्षा-40 के तहत प्रतियोगिता परीक्षा से चयनित होंगे 40 मेधावी विद्यार्थी

12 जून तक जमा होंगे आवेदन,18 को होगी प्रतियोगिता परीक्षा सरायकेला : आंकाक्षा-40 योजना के तहत जिले के मैट्रिक पास गरीब मेधावी विद्यार्थियों को सरकार इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षा की तैयारी करायेगी, ताकि उनका एडमिशन आइआइटी (इंजीनियरिंग) व एनइइटी (मेडिकल) कॉलेजों में हो सके. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दी. कहा कि […]

12 जून तक जमा होंगे आवेदन,18 को होगी प्रतियोगिता परीक्षा

सरायकेला : आंकाक्षा-40 योजना के तहत जिले के मैट्रिक पास गरीब मेधावी विद्यार्थियों को सरकार इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षा की तैयारी करायेगी, ताकि उनका एडमिशन आइआइटी (इंजीनियरिंग) व एनइइटी (मेडिकल) कॉलेजों में हो सके. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दी. कहा कि आंकाक्षा-40 में बच्चों के चयन के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास छात्र छात्राएं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 12 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं. 18 जून को प्रारंभिक परीक्षा होगी. परीक्षाफल के आधार पर मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित व जीव विज्ञान से 50 -50 प्रश्नों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे.

सफल परीक्षार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग : डीइओ जायसवाल ने बताया कि आंकाक्षा-40 के तहत आयोजित परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय कोचिंग दी जायेगी. इसमें बच्चों को इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी के साथ 12 वीं की पढ़ाई भी करायी जायेगी. जिला स्तर पर सफल विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा कोचिंग कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >