कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा

सरायकेला : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से इंटर पास कर चुकीं छात्राओं को अब घर में नहीं बैठना पड़ेगा. कस्तूरबा से 12वीं पास छात्राओं को उनकी रुचि अनुसार उच्च व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दी. कहा कि कस्तूरबा गांधी में गरीब बालिकाओं को प्लस टू तक की शिक्षा […]

सरायकेला : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से इंटर पास कर चुकीं छात्राओं को अब घर में नहीं बैठना पड़ेगा. कस्तूरबा से 12वीं पास छात्राओं को उनकी रुचि अनुसार उच्च व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दी. कहा कि कस्तूरबा गांधी में गरीब बालिकाओं को प्लस टू तक की शिक्षा दी जायेगी.

प्लस टू पास करने के बाद अधिकांश छात्राएं गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ देतीं हैं. उच्च तकनीकी शिक्षा सचिव के निर्देश पर अब कस्तूरबा से 12वीं पास कर चुकीं सभी छात्राओं को उनके अभिरुचिनुसार नर्सिंग प्रशिक्षण व अन्य व्यासायिक शिक्षा दिया जाएगा. डीइओ ने बताया कि इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में नौ जून को जिले के सभी महाविद्यालयों व व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक होगी, जिसमें छात्राओं के नामांकन को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >