ओके : मंडरो के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 60 लोगों में बंटी परिसंपत्ति

शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण

मंडरो. प्रखंड अंतर्गत दामिनभिठ्ठा पहाड़ स्थित पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव,सीओ पंकज कुमार भगत व अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. वही, कार्यक्रम में लोगों के बीच सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण 40 लाभुकों व 60 लोगों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. साथ में आवास योजना, पेंशन योजना के चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया. मौके पर डॉ संतोष कुमार जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, महिला पर्यवेक्षिका शांति हांसदा, मुखिया अजय मालतो सबल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग सहित प्रखंड के कई विभागों का स्टॉल लगाया गया व कई विभाग के कर्मी शिविर में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >