बरहरवा में पहली बार सजा वुशु का अखाड़ा, सैकड़ों बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बरहरवा में जिले की सैकड़ों बालिका खिलाड़ियों के लिए पहली बार 'खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग' का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया. खेल मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि के बाद लीग का शुभारंभ हुआ.

संवाददाता, साहिबगंज. झारखंड वुशु संघ, रांची के निर्देश पर जिला वुशु संघ, साहिबगंज की ओर से जिले में पहली बार बरहरवा में खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में केवल बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं सैकड़ों बालिका प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर उपस्थित खिलाड़ियों, अतिथियों और आयोजकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप वुशु लीग का आयोजन किया गया.

बरहरवा में पहली बार हुआ बालिका खिलाड़ियों का आयोजन

प्रतियोगिता में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पतना की वार्डन प्रिया सरिता हांसदा समेत बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे. आयोजन का उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और वुशु खेल के प्रति उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना रहा.

खिलाड़ियों के उत्साह ने बढ़ाया आयोजन का रंग

कार्यक्रम का संचालन जिला वुशु संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार राय ने किया. आयोजन को सफल बनाने में लूसी कुमारी यादव, बरहरवा, लूसी किस्कू, तालझारी, जूली मुर्मू, पतना, संतोष कुमार स्वर्णकार, विवेकानंद प्रामाणिक, कमलेश कुशवाहा, जज ललन कुमार, नारायण चंद्र राय, सरताज आलम और मीनू कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा. खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >