साहिबगंज से सोनू कुमार की रिपोर्ट
पतना-बरहरवा : प्रसिद्ध विंध्यवासिनी मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी और मंदिर से घंटी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी रोहन झा उर्फ सनी झा (21), पिता मनोज कुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में रांगा थाना में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कांड संख्या 72/26 प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
2000 रुपये और तीन घंटियां बरामद
पुलिस ने आरोपी रोहन झा उर्फ सनी झा के पास से दान पेटी से चुराए गए 2000 रुपये और मंदिर की तीन घंटियां बरामद की हैं.
सीसीटीवी से मिला सुराग
बताया गया कि 24 अगस्त को मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी की गई थी. साथ ही मंदिर से कई घंटियां भी गायब थीं. सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली. घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी. इसके बाद मंदिर कमेटी ने रांगा थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी.
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2000 रुपये नकद और तीन घंटियां बरामद कीं.
मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
गुरुवार को मेडिकल जांच के उपरांत पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि इससे पूर्व भी मंदिर में चोरी के मामले में युवक जेल जा चुका है.
