प्रतिनिधि, बरहरवा पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को भाजपा कोटालपोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोटालपोखर बाजार का भ्रमण किया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई व झालमुढ़ी खिलाकर जीत की बधाई दी. जमकर आतिशबाजी भी की. वहीं, कई कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते नजर आये. भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भगत ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की जीत है. भाजपा की जीत से हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं. मौके पर रंजीत कुमार साह, राजेश साह, प्रणव सिंह, गंगा घोष, जितेन्द्र सिंह, अशोक साह, सीमा देवी, तारुला देवी, सोनमुनि देवी, अनूप लाल रजक, बासुदेव कुमार, गौरंगो मंडल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे.
जीत : पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला विजय जुलूस
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोटालपोखर बाजार का भ्रमण किया.
