साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडीहा बस्ती में मंगलवार को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा. मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बतायी जा रही है. पहचान नहीं होने पर शव को मर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अंबाडीहा बस्ती में मंगलवार को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

साहिबगंज (फाइल फोटो)