मंडरो में पोल से उतारा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर, कॉयल चोरी कर फरार हुए चोर

मंडरो में बिजली विभाग के एक 25 KVA ट्रांसफार्मर से चोरों ने कीमती कॉयल चुरा ली. पूर्व में बंद पड़े इस ट्रांसफार्मर को पोल से उतारकर वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना स्थानीय बिजली विभाग को दे दी गई है.

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के निमगाछी किर्तिनियां के समीप रतन गुप्ता की घेराबंदी में पूर्व से बंद पड़े बिजली विभाग के 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतारकर उसमें लगे विद्युत कॉयल को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से इस जगह पर विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया था. जबकि इस ट्रांसफार्मर से फिलहाल कई वर्षों से किसी प्रकार की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही थी.

हाई टेंशन तार से जुड़ा था ट्रांसफार्मर

रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर हाई टेंशन तार से जुड़ा हुआ था. बिजली मिस्त्री द्वारा कुछ महीने पहले हाई टेंशन तार को काटकर ट्रांसफार्मर को अलग कर दिया गया था. इसके बाद यह ट्रांसफार्मर उनके ग्राउंड की घेराबंदी में लगा हुआ था.

ट्रांसफार्मर नीचे उतारकर कॉयल की चोरी

उन्होंने बताया कि देर रात किसी अज्ञात चोर द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें लगे महंगे कॉयल को चोरी कर लिया गया. इस संबंध में बिजली विभाग को भी सूचना दी गयी है, ताकि चोर के ऊपर विभाग द्वारा अग्रसर कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >