लाल बथानी घाट पर टोटो चालकों से रंगदारी मांगने का आरोप

टोटो चालकों ने नदी थाने में दिया आवेदन

साहिबगंज. टोटो चालकों से रंगदारी के रूप में प्रति टोटो 200 रुपये वसूलने के आरोप में मोहम्मद ताहिर को टोटो चालकों ने पकड़ कर गंगा नदी थाना पुलिस के हवाले किया. आरोप है कि ताहिर गाली-गलौज और धमकी देकर जबरन पैसे वसूलता है. टोटो चालकों ने संयुक्त आवेदन में बताया कि लाल बथानी घाट पर पैसेंजर लाने के दौरान कुछ लोग आधे किराये की रकम जमा करने की मांग करते हैं. अगर पैसे नहीं दिए जाते, तो चालकों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में कारण पासवान, रवि पासवान, दीपक कुमार, मो हसनत, रोहित कुमार, ऋषि दास, सोनू पासवान, साहुल पासवान, गामा कुमार पासवान, शंभू कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव और छोटेलाल सिंह शामिल हैं. ताहिर ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >