उधवा के तीन प्रवासी मजदूरों की अलग-अलग राज्यों में मौत

उधवा के तीन प्रवासी मजदूरों की अलग-अलग प्रदेशों में मौत हो गयी.

मुंबई में एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, आंध्र व गुजरात में दो की मौत

रोटी की तलाश में गये थे, तीन घरों के चिराग बुझ गये

प्रतिनिधि, उधवा

रोजगार की तलाश में घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में गये उधवा प्रखंड के तीन मजदूरों की सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गयी. तीनों मृतकों के पार्थिव शरीर को हवाई व सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है. लगातार तीन प्रवासी मजदूरों की मौत से उधवा प्रखंड में शोक की लहर है.

मुंबई में बिपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या

राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर गांव निवासी 30 वर्षीय बिपुल कर्मकार की मुंबई में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, वह कुछ महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गया था. वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के समीप मस्जिद बंदर इलाके में रहकर विभिन्न स्थानों पर शूटिंग सेट पर मजदूरी करता था. साथ काम कर रहे साथियों ने बताया कि सोमवार को एक दुकान के पास खड़े रहने के दौरान उसकी एक युवक से कहासुनी हो गयी. इसके बाद बिपुल के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मृतक अपने पीछे पत्नी, बच्चे और भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. पार्थिव शरीर को गांव लाने की प्रक्रिया जारी है.

गुजरात में कमरे में मृत मिला मोहित मंडल

राधानगर पंचायत के बंगालीपाड़ा गांव निवासी महेशबथान के निखिल मंडल का 19 वर्षीय पुत्र मोहित मंडल छह माह पूर्व मजदूरी के लिए गुजरात गया था. रविवार दोपहर भोजन के बाद वह अपने कमरे में सो गया. शाम तक नहीं उठने पर साथियों ने जगाने की कोशिश की, तब उसे मृत अवस्था में पाया. घटना की सूचना फोन से परिजनों को दी गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में समीर शेख की मौत

पतौड़ा पंचायत के पहाड़गांव निवासी नोबीर शेख का 18 वर्षीय पुत्र समीर शेख मजदूरी के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में केला बगीचा में काम करता था. सोमवार को वह पिकअप वाहन में केला लोड कर साथियों के साथ अनंतपुर लौट रहा था. खराब सड़क पर अचानक ब्रेक लगने से वह वाहन के सामने गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मुंबई में एक की पीट-पीट कर हत्या

प्रतिनिधि, उधवा

प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोग अपने परिवार के लिए परिवार छोड़कर हजारों मील दूर रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं. परंतु रोजगार की तलाश करते करते अपना दुनिया ही छोड़ देते हैं. बीते सोमवार को अलग अलग प्रदेशों में उधवा के तीन मजदूर की मौत से प्रखंड क्षेत्र में सुन्न का माहौल है. जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर गांव के एक मजदूर की मुंबई में पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला बताया जा रहा है. मृत युवक बिपुल कर्मकार 30 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक कुछ महीने पूर्व रोज़गार की तलाश में मुंबई गया था. जहां वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के समीप मस्जिद बंदर इलाके में रहकर मुंबई के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग सेट पर मजदूरी का काम करता था.

उसके साथ काम कर रहे गांव के अन्य साथी के अनुसार सोमवार को वह एक दुकान के समीप खड़ा था इसी दौरान एक अन्य युवक के साथ कहासुनी हो गयी, इसके बाद बिपुल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. आरोपी को हिरासत में लिया. मृतक को पैतृक आवास लाने का प्रक्रिया चल रहा है. मृतक अपने पीछे पत्नी, बच्चों और भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है.

वहीं राधानगर पंचायत के बंगालीपाड़ा गांव के एक मजदूर की गुजरात में मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार राधानगर पंचायत के महेशबथान निवासी निखिल मंडल के 19 वर्षीय पुत्र मोहित मंडल विगत छह महीने पहले मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था. बताया कि रविवार को मोहित दोपहर का भोजन कर अपने कमरे में सोया हुआ था. शाम होने पर अन्य साथियों ने उसे नींद से उठाने का प्रयास किया तो मोहित को मृत अवस्था में पाया. मौत की सूचना परिजनों को फोन के जरिए मिला. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इधर पतौड़ा पंचायत के पहाड़गांव के एक मजदूर की आंध्रप्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, नोबीर शेख का पुत्र समीर शेख 18 वर्ष आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में केला बगीचा में मजदूरी करने गया था. सोमवार को बगीचा में एक पिकअप वाहन में केला लोड कर कई साथी के साथ सवार होकर अनंतपुर आ रहे था. इस बीच ख़राब रास्ते में अचानक ब्रेक लगाने पर समीर शेख वाहन के सामने गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. तीनों के पार्थिव शरीर को हवाई व सड़क मार्ग के माध्यम से पैतृक गांव लाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >