जाति प्रमाण-पत्र के लिए चार मई से होगा अनिश्चितकालीन धरना

शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सीओ से मुलाकात कर आवेदन सौंपकर धरना से संबंधित सूचना दी है. जिक्र है कि प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बड़ी संख्या में शेरशाहबादी समुदाय के लोग रहते हैं.

शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने की प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग प्रतिनिधि, बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने की मांग को लेकर चार मई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष महाधरना देने का ऐलान किया है. शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सीओ से मुलाकात कर आवेदन सौंपकर धरना से संबंधित सूचना दी है. जिक्र है कि प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बड़ी संख्या में शेरशाहबादी समुदाय के लोग रहते हैं. आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सभी दृष्टिकोण से काफी पिछड़े हैं. इस कारण केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शेरशाहबादी को आरक्षण दिया गया है. वर्ष 2000 से 2014 तक शेरशाहबादी समुदाय को 14 वर्षों तक जाति प्रमाण-पत्र भी निर्गत किया गया, लेकिन पिछले लगभग 14 वर्ष से जानबूझकर षड्यंत्र के तहत अंचल कार्यालय के कुछ कर्मचारी और पदाधिकारियों ने प्रमाण-पत्र निर्गत करना बंद कर दिया. जिससे इस समुदाय के बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन, नौकरी में आरक्षण जैसे अवसर से वंचित हो रहे हैं. पिछले कई वर्षों से शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसायटी ने इसको लेकर आंदोलन किया है. पर विभाग एवं सरकार ने हमारी समस्या को हल करने की दिशा में कोई रूचि नहीं दिखाई है. इस कारण चार मई से मांगें पूरी होने तक (अनिश्चितकालीन) धरना आयोजित किया जायेगा. मौके पर मुखिया इश्तियाक अहमद, आजमाइल शेख, शाहीन अख्तर, शकील अहमद, फारोग अहसान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >