देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था युवक

साहिबगंज.जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की है, जहां से अवैध हथियार बरामद किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने पत्रकारों को बताया कि गैस गोदाम में आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में युवक देसी कट्टा लेकर घूम रहा था. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी. एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी. पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आकाश चौधरी सकिन गैस गोदाम बताया. तलाशी के क्रम में युवक को दाहिने जेब से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. युवक से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में एसआइ शाहरुख, एसआइ जुमराती अंसारी, एएसआइ सरफुद्दीन खान, एसआइ मनोज शर्मा, आरक्षी महेंद्र यादव व धर्मवीर सिंह शामिल थे. युवक का आपराधिक इतिहास युवक पूर्व में भी कई मामलों में न्यायिक हिरासत में भेजा का चुका है. वर्ष 2022 में जिरवाबाड़ी थाना में हत्या के मामले में कांड संख्या 188/22 दर्ज किया गया था. इसमें आकाश को आरोपों बनाया गया था. इसके अलावा जितवाबाड़ी थाना में ही मारपीट व अन्य मामले को लेकर कांड संख्या 51/24 व 69/24 दर्ज किये गये थे. इसके बाद आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त