राजमहल. अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मौके पर प्रखंड व नगर के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में शान से झंडोत्तोलन किया गया. शुभारंभ महापुरुषों को माल्यार्पण के साथ किया गया. एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता विमल सोरेन, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, नगर प्रशासक दानिश हुसैन, स्टेशन प्रबंधक डीके साहा, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव सहित अन्य ने क्रमशः अनुमंडल पदाधिकारी आवास के समक्ष स्थित सिदो-कान्हू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बाबा साहब आंबेडकर व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. इंडियन पब्लिक स्कूल, प्लस टू जेके उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्लाटून ने भी परेड में हिस्सा लिया. मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में एसडीओ सदानंद महतो ने झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया.
राजमहल के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में फहरा तिरंगा

साहिबगंज (फाइल फोटो)
Copied link
अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मौके पर प्रखंड व नगर के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में शान से झंडोत्तोलन किया गया. शुभारंभ महापुरुषों को माल्यार्पण के साथ किया गया.