सिदो-कान्हू स्टेडियम में वॉलीबॉल व साइक्लिंग का आयोजन

विजेता खिलाड़ियों को 26 जून को सिदो-कान्हू सभागार में पुरस्कृत किया जायेगा

साहिबगंज. जिला खेल कार्यालय साहिबगंज जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से ओलंपिक के मूल्यों से अवगत कराने के लिए 23 से 26 जून तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. बुधवार को स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में वॉलीबॉल व साइक्लिंग का आयोजन किया गया. सभी विजेता खिलाड़ियों को 26 जून को सिदो-कान्हू सभागार में पुरस्कृत किया जायेगा. इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक कुमार, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, गौतम झा, सुरेंद्र कुमार, समा प्रवीण, गौरव झा, जिम ट्रेनर गौरव झा, मिथुन कुमार, प्रीतम साह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक निमाई चौधरी, जिला साइक्लिंग संघ के श्रवण कुमार आद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >