मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

सूचना बरहेट पुलिस को रात को ही दी गई

बरहेट. बरहेट शिवगादी रोड के सिंचाई विभाग के ऑफिस के पास विकास भगत के घर से बीती रात को अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया. इस बीच विकास भगत की नींद खुल गई और वह अपने घर के बाहर अनजान लोगों को टहलते हुए देखा तो उससे पूछताछ करना शुरू कर दी. इसके बाद अपराधियों के द्वारा उसके घर से जबरदस्ती सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल निकाल कर जाने लगे. घटना के संबंध में विकास की मां ने बताया कि सभी अपराधी थे और इसी बीच घर के सभी लोग चोर चोर चिल्लाने लगे. जिससे सभी अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया. मामले की सूचना बरहेट पुलिस को रात को ही दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास चोरों की खोजबीन शुरू की. इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि रात में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस मौके पर पहुंची थी और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान काफी जोरों से की जा रही है. अब तक मामले को लेकर आवेदन नही मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >