डीसी कार्यालय के सामने फल दुकानदार पर चाकू से हमला, जख्मी

पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया

साहिबगंज

डीसी ऑफिस के सामने शुक्रवार को चाकूबाजी का मामला सामाने आया है. कुछ युवकों ने एक फल दुकानदार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल दुकानदार को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, समलापुर केला बाड़ी निवासी मुकेश मंडल (25) डीसी कार्यालय के सामने फल की दुकान लगाता है. मुकेश ने बताया कि एक युवक उसके पास आया और उसके भाई के बारे में पूछताछ करने लगा, जब उसने जानकारी नहीं दी तो कुछ देर बाद वह युवक तीन-चार अन्य युवकों के साथ वापस आया और अचानक मारपीट शुरू कर दिया. इसी दौरान आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में मुकेश के गर्दन के पीछे, बाएं हाथ और पीठ में गंभीर चोट लगी है. घायल दुकानदार का आरोप है कि मारपीट के दौरान दुकान के गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये भी आरोपी लेकर फरार हो गए. मुकेश ने बताया कि लोगों से उसे जानकारी मिली है कि हमलावरों में एक युवक का नाम दीपक पासवान है. उसने आशंका जताई कि उसके भाई के साथ पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, नगर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >