गंगा नदी में डूबे बिहार के युवक विकास का शव 26 घंटे बाद मिला

लालबथानी स्थित डीबीएल गंगा घाट पर शुक्रवार को हुई थी घटना

साहिबगंज

गंगा नदी थाना क्षेत्र के लालबथानी स्थित डीबीएल गंगा घाट पर युवक विकास कुमार मंडल (26) डूब गया था. इस घटना के करीब 26 घंटे बाद शनिवार की देर शाम उसका शव बरामद किया गया. गंगा नदी पुलिस ने उसका शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉ मोहन मुर्मू ने पोस्टमार्टम किया. जानकारी के अनुसार, बिहार के अमदाबाद किशनपुर निवासी विकास कुमार मंडल परीक्षा देने के लिए दिल्ली गया था. दिल्ली से वह पटना पहुंचा और वहां से साहिबगंज आया था. साहिबगंज में वह महादेवगंज स्थित अपने मौसा उदय मंडल के घर ठहरा हुआ था. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे विकास यह कहकर मौसा के घर से निकला कि वह अपने घर जायेगा. परिजनों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. घर से निकलने के बाद वह डीबीएल गंगा घाट पहुंचा और नहाने के लिए कपड़े खोलकर गंगा में उतरा, तभी वह गहरे पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही गंगा नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई. काफी खोजबीन के बाद भी पहले दिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार करीब 26 घंटे बाद शनिवार को युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इलाके में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >