गुमानी नदी में नहाने के दौरान डूबी दूसरी बच्ची का भी शव बरामद

परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया.

बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गुमानी नदी में नहाने के दौरान बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के हरिहरा लीचीबगान टोला के पास बुधवार को नहाने के क्रम में नदी में दो बच्चियों के डूब जाने के मामले में गुरुवार को दूसरी बच्ची का भी शव बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के रूपशपुर गांव के समीप से बरामद कर लिया गया है. विदित हो की बरहरवा थाना क्षेत्र के हरिहरा लीची बगान टोला के अब्दुल सत्तार की 9 वर्षीय बेटी सुरजुमा खातून एवं अमीनुल इस्लाम की 6 वर्षीय बेटी समरीन खातून दोनों दोपहर में गुमानी नदी में नहाने के लिए गई थी. इसी दौरान तेज धार में दोनों डूब गयी थी. इसके बाद सूरजमा खातून का शव बरामद किया गया था. और दूसरी बच्ची समरीन खातून का खोजबीन के बाद गुरुवार को उसका भी शव बरामद कर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >