वेस्ट टू वंडर पार्क को जल्द पूरा करें, 15 अगस्त को होगा उदघाटन : डीसी

संत जेवियर्स स्कूल के निकट दरार पड़े पुल का भी निरीक्षण

साहिबगंज. डीसी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को शहर के गंगा विहार पार्क का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के खेल उपकरण, हरियाली एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्क की नियमित सफाई, खराब उपकरणों की मरम्मत एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पार्क में हरियाली बढ़ाने एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया. डीसी ने कहा कि गंगा विहार पार्क शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल है, इसलिए यहां की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए. जंगल-झाड़ को हटाने की बात कहीं. आउटसोर्सिंग से मजदूर को रखकर कार्य करने की बात कहीं. वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण करने के क्रम में 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया. 15 अगस्त को ही पार्क का उदघाटन किया जायेगा. शहर के टाउन हॉल में टूटे फर्श व दरवाजा को बदलने की बात कहीं. साथ ही टाउन हॉल में बराबर शादी व अन्य कार्यक्रम होने के कारण हॉल के पीछे दोमंजिले चार कमरा का निर्माण करने की बात कहीं, जिससे शादी व अन्य कार्यक्रम में आने वाले लोगों को लाभ मिले. टाउन हॉल में अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया. अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कम्प्यूटर की पढ़ाई के लिए सभी छात्रों के लिए कम्प्यूटर टेबुल बनवाने की मांग की. डीसी ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. बिरसा मुण्डा घाट का निरीक्षण कर चल रहे कार्य की जानकारी ली. साथ ही नमामि गंगे घाट पर नमामि गंगे परियोजना से पांच लाख रुपये का आवंटन लेकर गंगा तट पर शौचालय व चेंजिंग रूम बनाने की बात कहीं. संत जेवियर्स स्कूल के निकट दरार पड़े पुल का भी निरीक्षण किया. मौके पर नप प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, डीएसई कुमार हर्ष, एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा, सहायक अभियंता दिवाकर मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >