30 हजार लोगों ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत किया हस्ताक्षर : बरकत खान

अभियान कार्यक्रम पूरे जिले में पाकुड़ विधायक निसात आलम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक चलाया गया

बरहरवा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद दो दिनों से जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिलाध्यक्ष बरकत खान से मुलाकात कर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित प्रतियां सौंपी. शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मंडरो प्रखंड अध्यक्ष बिमल देव भगत के प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट, बरहरवा नगर अध्यक्ष मनोज घोष सहित जिले के विभिन्न नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की हजारों प्रतियां जिलाध्यक्ष को सौंपी. जिलाध्यक्ष बरकत खान ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम पूरे जिले में पाकुड़ विधायक निसात आलम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक चलाया गया है. लगभग 30 हजार आम नागरिकों की हस्ताक्षरयुक्त प्रतियां सौंपी गयी है. इन हस्ताक्षरयुक्त प्रतियों को शनिवार को अपने प्रतिनिधि के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के कार्यालय में जमा कराया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, शरीक रब्बानी, विकास सिंह, बिष्णु माल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >