बोरियो. बाजार स्थित थाना रोड में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण करीब 100 घरों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने से लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं. स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था, जिसके बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी. इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गयी. विभाग ने एक दिन बाद मरम्मत किया हुआ ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की, लेकिन कुछ ही देर बाद वह भी दोबारा खराब हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है. इससे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग करते हुए क्षेत्र में 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से निजात मिल सके.
तीन दिनों से ठप है थाना रोड की बिजली, 100 घरों के उपभोक्ता परेशान
बोरियो के थाना रोड में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। 100 घरों के उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है।

तीन दिनों से ठप है थाना रोड की बिजली, 100 घरों के उपभोक्ता परेशान