हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

कमेटी गठित करने का सुझाव दिया

मंडरो

मिर्जाचौकी रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर में दान पेटी का शीशा तोड़कर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पैसा चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है. मंदिर के पुजारी राजकुमार महतो ने बताया कि बीती रात को मंदिर परिसर में लगभग 9-10 वर्ष के तीन बच्चे दान पेटी के पास बैठे दिखे थे. लेकिन मुझे भूख लगी थी, इसलिए मैं कुछ देर के लिए घर चला गया. जब वापस आया तो दान पेटी का शीशा टूटा हुआ था और उसमें रखे दान के पैसे गायब थे. इधर चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मंदिर पहुंचे और घटना की निंदा की. लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की कमी के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसे रोका जाना जरूरी है. कई ग्रामीणों ने मंदिर में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >