जिले के विभिन्न पंडालों में विराजीं मां सरस्वती

विद्या की देवी की आराधना में डूबे विद्यार्थी, शहर की साउथ कॉलोनी में प्लाई से बनी 17 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र,

साहिबगंज.

जिले में ग्रामीण इलाकों समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं देर रात स्थापित कर दी गयी हैं. शुक्रवार को पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जायेगी. इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों को विशेष सीन के माध्यम से अत्यंत आकर्षक बनाया गया है. साउथ कॉलोनी के आदर्श संघ के अशोक कुमार राम ने बताया कि इस बार मां सरस्वती की 17 फीट की प्रतिमा प्लाई से तैयार की गयी है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी. वहीं, साउथ कॉलोनी के ही दिव्य ज्योति संघ के आकाश कुमार और सत्यम कुमार ने बताया कि उनके यहां पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित विशेष चित्रांकन किया गया है. मझर टोला में राजस्थान के मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसे प्रसिद्ध चित्रकार श्याम विश्वकर्मा ने तैयार किया है. इसके अलावा कई अन्य पंडालों में भी सुंदर दृश्यों की सजावट की गई है. पूजा को लेकर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में विशेष उमंग और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >