वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदी पिकअप व भुटभुटिया को किया जब्त

पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

तालझारी पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बनाये रखने के लिए केंद्र व राज्य सरकार वन महोत्सव के तहत लगातार पौधारोपण कार्यक्रम चला रही हैं. वहीं, वन माफिया कीमती पेड़ों को चोरी-छिपे काटकर उच्च दाम में बेचने में सक्रिय हैं, जिससे पर्यावरण पर संकट बढ़ रहा है. इनसे निबटने के लिए वन विभाग की टीम छापेमारी कर अवैध लकड़ी जब्त कर रही है. इस वर्ष 10 महीनों में वन विभाग ने अब तक करीब 114 बोटा लकड़ी और 1900 से अधिक तख्ते जब्त किये हैं. 24 जनवरी को साहिबगंज-बोरियो मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन में 20 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त की गयी. 19 मई को बाबूपुर-तीनपहाड़ मार्ग पर 11 बोटा सीमल लकड़ी समेत ट्रैक्टर जब्त किया. 25 मई को कैरासोल-बांझी मुख्य सड़क पर 21 बोटा सिमल और पिकअप वैन को जब्त किया गया. नौ अगस्त को बांसकोला गंगा घाट पर नाव में लदी 15 बोटा लकड़ी जब्त हुई. 11 सितंबर को मंगलहाट राजमहल मुख्य मार्ग और मंडैय के पास 12 बोटा लकड़ी व 1112 पीस सिमल तख्ता जब्त किया गया. नीमगाछी और जामनगर में क्रमशः 350 और 450 पीस तख्ता जब्त किए गए. 28 सितंबर को खैरवा जंगल में 8 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त हुई. 10 अक्तूबर परसपानी के पास पांच बोटा सिमल लकड़ी और 22 अक्तूबर को बानापाड़ा के पास 22 बोटा अवैध लकड़ी जब्त की गयी. वन विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है. पौधरोपण के प्रयासों से पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >