श्रावणी मेला के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी

एसपी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न, सावन माह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

साहिबगंज. शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित नये एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया. एसपी अमित कुमार सिंह ने सावन माह के अवसर पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे बरहेट स्थित शिवगादी एवं महाराजपुर के मोतीझरना में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिन और रात्रि दोनों पालियों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने पर भी विशेष बल दिया गया ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े. गोष्ठी के दौरान एसपी ने जिले में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर सीडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, सार्जेंट मेजर रोहित दुबे, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार सहित कई अन्य थाना प्रभारी उपस्थित थे. गोष्ठी में अपराध नियंत्रण एवं सावन माह की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >