धनतेरस को लेकर सज गया बाजार, 20 से 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान

विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी पर मिल रही है विशेष छूट, बाजार सज-धज कर तैयार

साहिबगंज धनतेरस को लेकर मोटरसाइकिल, आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक दुकानें सज कर तैयार हो गयी है. शहर के चौक बाजार स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स में सैमसंग, वार्लपूल वीडियोकॉन के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिस पर कुछ न कुछ छूट है. मगर सैमसंग व सौनी कंपनी के एलइडी की खरीद पर आकर्षक छूट के साथ पैन ड्राइव व पावर बैंक देने की योजना है. स्वर्ण दुकान में बढ़ी कीमत से लोग परेशान है. सोना एक लाख 32 हजार प्रति 10 ग्राम, चांदी एक लाख 84 हजार किलो के दर से है. दुकान संजय स्वर्णकार व रवि दीवान ने बताया कि सोने का पुराना सिक्का दो हजार, नया सिक्का 18 से 19 सौ रुपये प्रति पीस मिलेगा. चौक बाजार, जिरवाबाड़ी, कॉलेज रोड में सड़क पर भी दुकान सज गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >