अपराधियों पर लगाम लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी : एसपी

मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

साहिबगंज

पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रविवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने की. बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अमित सिंह ने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी लगाम लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक मामले में समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाये. उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके. एसपी ने कहा कि किसी भी घटना के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना पुलिस की जवाबदेही है. उन्होंने विशेष रूप से साहिबगंज शहर के कुछ मोहल्लों में नशे के सामान की बिक्री को लेकर मिल रही शिकायतों पर चिंता जतायी. संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों एवं नशा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रह सके. गोष्ठी में सदर डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, एसडीपीओ किशोर तिर्की, विमलेश त्रिपाठी, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित सिंह, बरहेट थाना प्रभारी चंदन भैया समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >