शिक्षा, संस्कार व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

आचार्य चाणक्य जयंती व विश्व ब्राह्मण दिवस पर सामाजिक गोष्ठी आयोजित

साहिबगंज

शहर के एनआरपी सेंटर स्कूल परिसर में सोमवार को श्री परशुराम अखाड़ा द्वारा आचार्य चाणक्य जयंती एवं विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आचार्य चाणक्य एवं अन्य ब्राह्मण महापुरुषों के योगदान को याद किया गया. मंच पर कृष्णा शर्मा, मनोज झा और संजय तिवारी उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस ज्ञान, शिक्षा, संस्कार, त्याग और राष्ट्रसेवा की महान परंपरा को स्मरण करने का अवसर है. आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और नीति कौशल से भारतीय इतिहास को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया.मौके पर श्री परशुराम अखाड़ा प्रमुख राजीव ओझा, उपाध्यक्ष रविकांत शर्मा, युवा संयोजक अंकित पाण्डेय, बच्चन पाठक, परमानंद उपाध्याय, जगदीश शर्मा, श्रवण शर्मा, श्रीकांत ओझा, शशिकांत ओझा, शंभू गोस्वामी, सदानंद गोस्वामी, आलोक ओझा, राकेश सिंह, शिवम वत्स, सोनी दुबे और ज्योति मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >