सवा साल में मिले डेंगू के 44 केस, किसी की मौत नहीं

सदर अस्पताल में जनवरी 2025 से अब तक 2060 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच

साहिबगंज

जिले के सात प्रखंडों में डेंगू का कहर रहता है. डेंगू की अलाइजा टेस्ट सदर अस्पताल के लैब में होती है. मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक 2060 लोगों की जांच की गयी है. इसमें 44 पॉजिटिव केस मिले. सुखद बात यह है कि किसी की मौत नहीं हो पायी. सीमावर्ती जिला पाकुड, गोड्डा व बिहार पीरपैती, कहलगांव व बंगाल के फरक्का से भी लोग जांच कराने पहुंचे हैं. जनवरी 2025 से अप्रैल तक 2060 मामले आये हैं. इसमें गोड्डा से तीन, पाकुड़ से 24, बिहार से 05, बंगाल से एक मामले आये हैं. इधर, जनवरी 2026 से अप्रैल तक 326 मामले आये हैं. प्लेटलेस की मशीन है. जांच ब्लड बैंक में प्लेटलेस मशीन 2022 में ही साहिबगंज लायी गयी है. शुरू में लैब तकनीशियन के द्वारा जांच हुई. प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉ अलीमुद्दीन पहुंचे हैं. डॉक्टर के नहीं रहने और तकनीशियन के अभाव में जांच नहीं हो पा रही है. इस कारण मरीज को बाहर जाकर प्लेटलेस ब्लड चढ़ाना पड़ता है.

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आज

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि शनिवार को डेंगू दिवस पर स्कूल में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सभी प्रभारी पदाधिकारी सामुदायिक केंद्र चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा व मंडरो में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आइइसी गतिविधियों की ओर से राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी वीबीडी के द्वारा प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जायेगा. इसका उद्देश्य डेंगू के खतरे से बचाव व नियंत्रण संबंधी विभिन्न उपायों से जन समुदाय कराना है. मानसून के दौरान व मानसून के बाद डेंगू के प्रसारण की संभावना बढ़ जाती है. राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू की रोगियों की संख्या को कम करने के लिए प्रखंड स्तर पर आइइसी गतिविधियों का आयोजन कराया जायेगा. ग्रामसभा, स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम, अंतर विभागीय बैठक करना है.

प्रभावित प्रखंड व वार्ड

मंडरो प्रखंड मिर्जाचौकी नया टोला, मिर्जाचौकी बाजार, गांधीनगर, बतडल्ला, तेतरिया, महादेववरण, नीमगाछी.

साहिबगंज शहरी: 1 से 28 वार्ड तक. सदर प्रखंड में बड़ी कोदजन्ना, छोटी कोदजन्ना, महादेवगंज, सकरीगली.

राजमहल नपं क्षेत्र 1 से 12 वार्ड

बरहरवा नपं क्षेत्र : 1 से 06 वार्ड बरहरवा प्रखंड में पलासबोना, श्रीकुंड, कोटालपोखर

उधवा प्रखंड : उघवा, केलाबाड़ी, राधानगर, जामनगर, फुदकीपुर, पहाडगंज, करबला, दरगाडांगा, बाबूटोला.

बोरियो प्रखंड : बोरियो बाजार, संथाली, नमस्ते रोड, बंगाली टोला, गौरीपुर, तेलो टोला, नया टोला, हरिजन टोला, धोबी टोला, मांझी टोला.

वर्षवार – डेंगू की जांच- पॉजेटिव

2023- 1702- 368

2024- 914- 198

2025- 1734- 44

2026 अप्रैल तक – 326- 00

क्या कहते हैं सीएस

साहिबगंज में एलीजा टेस्ट की जांच अस्पताल में हो रही है. प्लेटलेस की कमी होने पर जांच प्रभावित है. जल्द ही जांच की प्रक्रिया शुरू होगी. विभाग को पत्र लिखा गया है.

डॉ रामदेव पासवान, सीएस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >