झामुमो से छह कार्यकर्ता छह वर्ष के लिए निष्कासित

झामुमो से छह कार्यकर्ता छह वर्ष के लिए निष्कासित

संवाददाता, साहिबगंज. झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र के मंडरो प्रखंड समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों के निर्णय के बाद छह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिलने पर छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निष्कासित किये जाने वालों में छोटा लक्ष्मी निवासी जब्बार अंसारी, महुआकोल निवासी मंजर आलम, धोबोना निवासी भावान सोरेन, अंबाडीह कादिरनगर निवासी नईम अंसारी, धनवासी की मेरी मुर्मू, पिंडरा नया टोला के दीपक साह शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मंडरो प्रखंड समिति के अध्यक्ष सुबोध सोरेन द्वारा भेजे गए पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि ये सदस्य पार्टी हित में कार्य नहीं कर रहे थे तथा विधानसभा चुनाव से पूर्व ही शामिल हुए थे. नयी प्रखंड समिति के गठन के बाद ये सदस्य आज तक किसी भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए. कहा गया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि इनकी मंशा पार्टी को नुकसान पहुंचाने तथा पार्टी की आंतरिक जानकारियां बाहर पहुंचाने की थी. इसी आधार पर प्रखंड समिति द्वारा की गयी अनुशंसा को स्वीकृति देते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >