बरहरवा में SIR के बीच फर्जी जाति प्रमाण पत्र का खेल, पांच पर केस

बरहरवा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में SIR प्रक्रिया के दौरान फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और पुलिस गहन जांच कर रही है.

प्रतिनिधि, बरहरवा. साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के आहुतग्राम पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर बरहरवा थाना में कांड संख्या 224/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है.

जाति प्रमाण पत्र कैसे बने, पुलिस खंगाल रही पूरी प्रक्रिया

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि संबंधित जाति प्रमाण पत्र किस प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए. प्रमाण पत्र बनाने में किन-किन लोगों की भूमिका रही और इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.

दस्तावेज और अभिलेखों की भी होगी जांच

पुलिस प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों को भी जांच के दायरे में लेकर पड़ताल कर रही है. जांच के दौरान प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया से लेकर उससे जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामले में नामजद आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही.

एसआई पंकज सिंह को सौंपी गयी जांच की जिम्मेदारी

मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी बरहरवा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह को सौंपी गयी है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >