एकल शिक्षक विद्यालयों को मिले प्राथमिकता

एकल शिक्षक विद्यालयों को मिले प्राथमिकता

संवाददाता, साहिबगंज. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा स्थापना समिति एवं जिला शिक्षा (समग्र) परियोजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से एकल शिक्षक वाले विद्यालयों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे विद्यालय जहां शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, वहां से शिक्षकों को चिन्हित कर एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में तत्काल पदस्थापित किया जाए ताकि शैक्षणिक व्यवस्था संतुलित हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों का समुचित वितरण अनिवार्य है.बैठक में समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न उप योजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति, आधारभूत संरचना, छात्रवृत्ति वितरण एवं बालिका शिक्षा को लेकर भी कार्यकारिणी ने समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को समयबद्ध ढंग से लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMAN SAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >