साहिबगंज में गृह रक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आठ दिसंबर से

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए अलग पात्रता नियम

साहिबगंज

साहिबगंज जिले के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. गृह रक्षा वाहिनी में नामांकन के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. जिला समादेष्टा सुरज कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगी. आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. जिले में कुल 990 स्वीकृत पद हैं जिनमें 623 पदों पर गृह रक्षक कार्यरत हैं और 367 पद रिक्त हैं. इनमें 185 पुरुष और 182 महिला पद शामिल हैं. साहिबगंज शहरी क्षेत्र में 160 स्वीकृत पदों में से 100 पद प्रभावी हैं जबकि 30-30 महिला और पुरुष पद रिक्त हैं. आवेदन की संख्या के आधार पर दौड़ की तिथि बाद में घोषित की जायेगी.

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

ग्रामीण गृह रक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए और आवासीय प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करनी होगी. शहरी गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को साहिबगंज शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना अनिवार्य है. उम्र सीमा 1 जनवरी 2025 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण क्षेत्र के लिए न्यूनतम 7वीं पास और शहरी क्षेत्र के लिए मैट्रिक पास निर्धारित है. शारीरिक मापदंड में पुरुषों की लंबाई 162 सेमी और महिलाओं की 148 सेमी होनी चाहिए. सीना सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 79 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 76 सेमी होना चाहिए. शारीरिक परीक्षा में एक मील दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पूट शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >