बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीपीओ ने लिया जायजा

देवघर जिले के मधुपुर एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती के बाद साहिबगंज पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

प्रतिनिधि, बरहरवा देवघर जिले के मधुपुर एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती के बाद साहिबगंज पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा का निरीक्षण किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास द्वार और इमरजेंसी घंटी की जांच की. शाखा प्रबंधक राहुल कुमार से जानकारी ली. एसडीपीओ ने निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था हर परिस्थिति में दुरुस्त रखी जाये और किसी भी समस्या पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी जाये. साथ ही बरहेट, रांगा और कोटालपोखर थाना क्षेत्रों के सभी बैंकों का निरीक्षण इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों द्वारा किया गया. शाखा प्रबंधकों को स्थानीय थाना से समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण अभियान में बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >