राजमहल : राजमहल थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
लापरवाही नहीं, जल्द निष्पादन का निर्देश
समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों के निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन तथा अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की बारीकी से जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने और लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
पुलिस पदाधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, ओम प्रकाश चौहान, पवन कुमार, पूजा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
