आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी, दो चोरी की घटना में युवक का हाथ

साहिबगंज.विभिन्न जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने व आपराधिक घटना को पुनः अंजाम देने के लिए षड्यंत्र बना रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया. रविवार को सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई के नॉर्थ कॉलोनी के इलाके में युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पाते ही नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसके बाद छापामारी की गयी, जहां से पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुरभट्ठा निवासी प्रकाश कुमार साह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तलाशी लेने के दौरान उसके पास से देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस व 51000 रुपये नकद के अलावा चोरी की गयी. दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आकाश ने बीते दिनों शहर के गर्ल्स हाइस्कूल के पास व दुसाधपाड़ा में हुई चोरी के मामले में भी युवक ने संलिप्तता को स्वीकार की है. बताया कि उनके पास बरामद 51 हजार रुपये चोरी के पैसे हैं, जो कुछ सामान भी बेच कर उसके जमा किया था. छापामारी दल में एसआइ मुरली मनोहर सिंह, प्रवीण कुमार प्रभाकर, एएसआइ अजय कुमार, विजेंद्र कुमार व आरक्षी संतोष पंडित शामिल थे. कहां-कहां हुई थी चोरी

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हाइस्कूल के पास मंगलवार रात घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. वहां से तकरीबन 55 हजार नकद व कुछ गहने की चोरी हुई थी. पीड़ित नगर थाना में जाकर मामले की जानकारी दी थी. जानकारी के अनुसार विकास सिंघानिया घर पर सोए थे. तभी करीब रात 2:00 बजे के करीब उसके घर में किसी की आवाज आयी. आंख खुली तो देखा कि कोई उनके घर से भाग रहा है. उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद उनके साथ हाथापाई भी हुई है. चोर ने उनके पीठ पर चाकू से हमला भी किया था. इससे वह घायल हो गया था. इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलसी रोड दुसाधपाड़ा में मो कल्लू के घर भी चोरी की थी. उसके कमरे में रखें पैंट की जेब से 40 हजार नकद व आभूषण चोरी हुई थी. दोनों मामलों में पुलिस अनुसंधान में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त