बीमा को लेकर सखी दीदियों ने चलाया जागरुकता अभियान

बीमा को लेकर सखी दीदियों ने चलाया जागरुकता अभियान

बरहरवा. जेएसएलपीएस बरहरवा द्वारा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम संगठनों में सखी मंडल की दीदियों के बीच व्यापक बीमा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से बीपीएम फैज आलम मौजूद थे. अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को बीमा योजनाओं से जोड़ना था. इसमें भारत सरकार द्वारा संचालित प्रमुख प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान महिलाओं को इन योजनाओं के लाभ, प्रीमियम राशि, पात्रता, दावा प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया. बीपीएम फैज आलम ने बताया कि अत्यंत कम प्रीमियम राशि में इन योजनाओं के माध्यम से दुर्घटना या असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया. इसके अतिरिक्त, सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को बीमा कराने के लिए समूह से 500 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी जानकारी दी गयी. इस दौरान बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अभियान के अंत में एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी. जिसमें ‘हर परिवार सुरक्षित हो – हर व्यक्ति बीमित हो’ का संदेश दिया गया. मौके पर सामुदायिक समन्वयक, पीआरपी, बैंक सखी, एफएल सीआरपी, जेंडर सीआरपी, सक्रिय महिलाएं, सेतु दीदी, सीआरपीईपी, बीआरपी लाइवलीहुड, आइएफसी एंकर समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >