साहिबगंज में शॉर्ट फिल्म ‘रेडियो’ का भव्य प्रीमियर, स्थानीय कलाकारों को मिला भरपूर सम्मान

साहिबगंज में शॉर्ट फिल्म रेडियो का भव्य प्रीमियर आयोजित हुआ। फिल्म को लालटेन सिनेमा यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

साहिबगंज. स्थानीय फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नयी उपलब्धि के रूप में शॉर्ट फिल्म “रेडियो” का भव्य प्रीमियर रविवार को शाम साहिबगंज के सिनेमा हॉल में आयोजित किया गया. संचालन भगवती रंजन पांडेय ने किया. मुख्य अतिथि सूर्य ग्रुप के संस्थापक डॉ विजय कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान थे. गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्राचार्य, सेंट जेवियर्स स्कूल साहिबगंज फादर अरुल दास, प्रसिद्ध कलाकार अमृत प्रकाश तथा फिल्म टीम के अभिभावकों सुनील कुमार गुप्ता, अब्दुस सुब्हान एवं जमवंती देवी की उपस्थिति रही. प्रीमियर के साथ ही फिल्म को आम दर्शकों के लिए यूट्यूब चैनल “लालटेन सिनेमा” पर भी रिलीज किया गया. जहां दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म “रेडियो” का लेखन एवं निर्देशन अनुज तिवारी ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अबू सूफियान ने संभाली. उज्ज्वल किस्कू द्वारा तैयार बैकग्राउंड म्यूजिक एवं साउंड डिजाइन महत्वपूर्ण रहा. फिल्म की शायरी फैसल हसन ने लिखी है. एडिटिंग शिवम ने की है. आर्ट डायरेक्शन पोलोमी घोष ने संभाला. फिल्म के मुख्य कलाकार पंकज मुंशी, तपती मुंशी, पियूष सजल एवं काकुन दास हैं. वहीं सौरव गुप्ता ने मैनेजमेंट एवं क्रिएटिव डायरेक्शन की जिम्मेदारी निभायी. फिल्म के निर्माण में लालटेन सिनेमा की पूरी टीम के साथ TFC Films & Co. ने सहयोगी क्रू के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसके अतिरिक्त अविनाश यादव, शुभम ठाकुर, आदित्य गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रीमियर के दौरान दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, लगातार गूंजती तालियों और फिल्म की भावनात्मक प्रस्तुति ने यह साबित किया कि “रेडियो” केवल एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि साहिबगंज की उभरती हुई प्रतिभाओं के सामूहिक प्रयास, समर्पण और रचनात्मक सोच का परिणाम है. आयोजकों ने अपील की है कि वे फिल्म “रेडियो” को यूट्यूब चैनल “लालटेन सिनेमा” पर देखें, अपने विचार साझा करें तथा स्थानीय सिनेमा और कलाकारों को प्रोत्साहित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abdhesh singh

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >