साहिबगंज : एक घर में रखी थी 50 लाख की विदेशी शराब, पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है बिहार और लोकसभा कनेक्शन

आशंका है कि इस धंधे में झारखंड, बिहार व पंजाब के कई माफिया शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है.

पतना (साहिबगंज), सोनू कुमार : झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में रखी करीब 50 लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त की है. शराब को जब्त करने के बाद चार वाहनों में भरकर पुलिस उसे थाने लाई.

साहिबगंज के रांगा में 500 पेटी विदेशी शराब जब्त

जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मापुर रजवाड़ टोला में रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को छापेमारी की. इसी दौरान एक घर में करीब 500 पेटी विदेशी शराब मिली. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. जब्त शराब की सभी बोतलें पंजाब में बनीं हैं. इन पर एमआरपी अंकित नहीं है.

कार्रवाई में ये लोग थे शामिल

इस कार्रवाई में रांगा थाना प्रभारी के साथ एसआइ असीम कुजूर व अन्य कई जवान शामिल थे. वहीं, कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार भेजी जाती शराब

लोकसभा चुनाव से पहले भारी मात्रा में शराब की इस खेप की बरामदगी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. सूत्रों के अनुसार, शराब माफिया लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इस शराब को खपाने के फिराक में था.

Also Read : झारखंड से बिहार भेजी जा रही 7 लाख की 70 पेटी विदेशी शराब जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी

झारखंड, बिहार व पंजाब के शराब माफिया के शामिल होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में झारखंड, बिहार व पंजाब के कई माफिया शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है.

बिहार ले जाई जा रही 7 लाख की शराब हुई थी जब्त

विदित हो कि रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने 3 मार्च की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही 7 लाख रुपए की 70 पेटी विदेशी शराब जप्त की थी.

अरविंद गुप्ता को पुलिस ने भेज दिया है जेल

मामले में थाना प्रभारी ने दिग्घी स्थित अरविंद लाइन होटल के मालिक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इसके बाद एक बार फिर मंगलवार की रात को शर्मापुर राजवार टोला निवासी सुरोधनी रजवार के आवास से करीब 500 पेटी शराब जब्त की गई है.

Also Read : साहिबगंज में शराब दुकानदार कर रहे मनमानी, निर्धारित दर से अधिक की हो रही वसूली

अरविंद गुप्ता ने किराये पर लिया था मकान

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस घर से शराब बरामद हुई है, वह घर सुरोधनी रजवाड़ का है. उन्होंने पुलिस को बताया कि दिग्घी स्थित अरविंद लाइन होटल के मालिक अरविंद गुप्ता ने उनके घर को किराए पर लिया है.

शराब के कारोबार के लिए माफिया ने खुद बना दी कच्ची सड़क

बताया जा रहा है कि घर में शराब उतारने व वहां से बाहर भेजने के लिए गाड़ी पर लोड करने के लिए अरविंद ने वहां अवैध रूप से कच्ची सड़क का निर्माण कर दिया. आसपास के ग्रामीणों के अनुसार, आधी रात को अरविंद गुप्ता बड़े-बड़े वाहनों से पेटी में बंद सामान उतारता था और रात को ही वह छोटे-छोटे वाहनों पर लोड करके उसकी सप्लाई बाहर कर देता था.

Also Read : पांच जिलों में शराब बेचनेवाली एजेंसी को JSBCL ने किया ब्लैकलिस्टेड, अगले तीन साल तक नहीं कर पाएगी काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >