‘साहिबगंज पेंशन स्कैम’ पर बड़ा एक्शन: पूरे जिले में पेंशन भुगतान पर लगी रोक, 2 गिरफ्तार

Sahibganj Pension Scam: साहिबगंज के बोरियो और बरहेट प्रखंड में कथित पेंशन घोटाले में दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसी के निर्देश पर डीडीसी सतीश चन्द्र के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है. साथ ही 20 हजार फॉर्म जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच तक पेंशन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. पढ़ें, प्रशासन आगे के लिए क्या तैयार कर रही है.

साहिबगंज से इमराम की रिपोर्ट

Sahibganj Pension Scam, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो और बरहेट प्रखंड (Block) में सामने आए कथित पेंशन घोटाले में पुलिस और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले पर पुलिस ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घोटाले के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में पेंशन के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिससे हजारों वास्तविक वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभुकों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

बीडीओ से मिली शिकायत पर दर्ज की गई है प्राथमिकी

साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बोरियो और बरहेट के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) से मिली लिखित शिकायत के आधार पर दोनों थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में बोरियो प्रखंड से शशि कुमार उर्फ मुन्ना और बरहेट प्रखंड से राहुल कुमार शामिल हैं. उन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह कार्रवाई बोरियो थाना कांड संख्या 48/26 और बरहेट थाना कांड संख्या 71/26 के तहत की गई है. पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके.

Also Read: खेत की जुताई में मिला प्राचीन शिवलिंग, कोडरमा के दुमदुमा गांव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रात 3 बजे तक चली छापेमारी

पेंशन योजना में मची इस भारी लूट की जांच के लिए जिला प्रशासन की टीम ने बोरियो प्रखंड कार्यालय में देर रात तक छापेमारी की. कर्मचारियों की मौजूदगी में रात के करीब 3 बजे तक दस्तावेजों को खंगालने और जब्त करने का काम चला. इस दौरान लगभग 20 हजार आवेदन प्रपत्र (Application Forms), कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, भुगतान से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त की गईं. जांच टीम अब यह पता लगा रही है कि फर्जीवाड़ा किस स्तर पर और कितने बड़े पैमाने पर किया गया है.

SIT का किया गया है गठन

वर्तमान स्थिति की जांच के लिए डीसी के निर्देश पर डीडीसी सतीश चन्द्र के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. साथ ही जिले के हजारों लाभुकों के पेंशन भुगतान पर जांच पूरी होने तक तात्कालिक रोक लगा दी गई है. जांच का दायरा केवल 2 ब्लॉक तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि साहिबगंज जिले के सभी 9 प्रखंडों में गहन पड़ताल की जाएगी. फर्जी लाभार्थियों को पकड़ने के लिए लाभुकों का सशरीर (Physical) सत्यापन कराया जा सकता है. जांच के रडार आने से कई बड़े नामों का खुलासा हो सकेगा.

पूरे जिले में मंचा हड़कंप

दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की गिरफ्तारी तो महज एक शुरुआत मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए कंप्यूटरों के डेटा और डिजिटल लॉग्स की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. जांच अधिकारियों का मानना है कि बिना उच्च अधिकारियों या बिचौलियों की मिली भगत के इतने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा संभव नहीं है. पुलिस का दावा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. दूसरी ओर, स्थानीय जनता ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष हो ताकि निर्दोष और गरीब वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों की रुकी हुई पेंशन को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जा सके.

Also Read: योग दिवस पर रविवार को भी खुले रहेंगे झारखंड के सरकारी स्कूल, लाखों स्टूडेंट्स होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >